फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में ले जाकर की अश्लील हरकत

Thu, 02 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कालेज से घर लौट रही बीबीए की छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की युवती ने बताया कि वह साढौरा क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में बीबीए की छात्रा है। रोजाना की तरह मंगलवार को वह संस्थान की बस से वापस लौट रही थी। गांव के बस स्टैंड पर वह बस से उतर कर पैदल ही गांव की ओर जाने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में गन्ने के खेत में पहले से ही छिपे बैठे गांव के एक युवक ने उसका हाथ पकड़ कर जबरन खेत में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी युवक उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घर पहुंच कर उसने ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई। जिस पर उसके परिजनों ने इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें