फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलसुबह ही लाइनों में लग रहे उपभोक्ता, बावजूद नहीं मिल रहा कैश

Wed, 07 Dec 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बैंकों व एटीएम के बाहर नगदी लेने के लिए मारामारी कम नहीं हो रही है। नोटबंदी के 29 दिन बाद भी बैंकों के बाहर लाइनें बढ़ रही हैं। अलबत्ता, बुधवार को कोहरे व ठंड की वजह से लाइन में लगे उपभोक्ताओं की परेशानियां और भी बढ़ गई है। लोग अलसुबह ही लाइन में आकर लग गए, बावजूद उसके बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को कैश नहीं मिला।
क्षेत्र के सिंडिकेट, पीएनबी, स्टेट बैंक ऑफ तथा ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के बाहर लोग सुबह छह बजे से ही लाइन में आकर लग गए। बुधवार को घना कोहरा छाया हुआ था, उसके बाद भी लोग अलसुबह छह बजे भी लाइन में आकर लग गए। घंटों लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं से दो से आठ हजा रुपये ही मिले, जबकि कई उपभोक्ताओं को यूं ही मासूस होकर लौटना पड़ा। कैंप निवासी सुनील ने बताया कि सुबह ही आकर लाइन में लग गया था। उसे बैंक से छह हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

दो घंटे बाद यूं ही मायूस लौटी वृद्धा:
बुधवार को पुराना हमीदा निवासी 70 वर्षीय मीरा अपनी  पेंशन लेने आई थी। मीरा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के बाहर सुबह नौ बजे पहुंच गई थी। दो घंटे तक यहां लाइन में लगी रही। भीड़ बहुत अधिक थी और ठंड भी ज्यादा थी। ऐसे में वह बिना पेंशन लिए ही घर लौट गई।
शाखा से बाहर आकर पेंशन दी:
रादौर रोड स्थित पुराना हमीदा निवासी 40 वर्षीय दिव्यांग अमरजीत कौर भी पेंशन लेने के लिए पहुंची थी। बैंक के बाहर भीड़ बहुत ज्यादा थी, ऐसे में उनका बैंक शाखा में अंदर जाना मुश्किल था। जिसे देखते हुए उनके परिजनेां ने शाखा प्रबंधक से संपर्क किया और अपनी समस्या बता दी। उनकी मजबूरी को देखते हुए अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी कर वा कर उन्हें पेंशन देकर भेज दिया।
विज्ञापन

एटीएम के बाहर भी लग रही लाइन:
बैंक ही नहीं, एटीएम के बाहर भी लंबी लाइनें लग रही है। एटीएम में कैश डालने और एटीएम खुलने से पहले ही उपभोक्ता लाइन में लग रहे हैं। एटीएम के बाहर लाइन में लगे उपभोक्ता रविंद्र ने बताया कि बैंक सुबह खुलते हैं, जबकि कई बार एटीएम में शाम को भी कैश मिल जाता है। सुबह काम पर जाना होता है, इसलिए बैंक नहीं जा पाते। शाम को एटीएम में लग कर पैसे मिल जाते हैं। काम से छुट्टी लेकर बैंक जा सकते हैं, मगर पैसे मिलेंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें