फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल

Sun, 03 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73ए (जगाधरी-पाैंटा साहिब) पर गांव गुलाबगढ़ के नजदीक दो कारों और एक बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

छछरौली की ओर से बाइक पर सवार होकर दो युवक खिजराबाद की ओर जा रहे थे। जब उनकी बाइक नेशनल हाईवे 73ए पर गुलाबगढ़ के नजदीक पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रही एक इनोवा कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार अनियंत्रित हो गए, जिससे वे सामने से आ रही मारुति कार में जा टकराए। इससे मारुति कार भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई,
जिसमें सवार महिला कमलेश, दिशा और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में दो बच्चियां भी सवार थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बाइक सवार युवक सुभाष व दीपक और कार में सवार महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया गया। जहां सुभाष को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सुभाष को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें