फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी का ताला तोड़ उड़ाई नगदी व सामान

Sun, 01 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित विजय बेकरी का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नगदी व सामान चोरी कर ले गए।  सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल 30 मार्च को इसी बेकरी का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 35 हजार रुपये की नगदी व सामान चोरी कर लिया।

श्याम सुंदरपुरी निवासी मुनीष उर्फ रिंकू ने बताया कि सिविल लाइन में उनकी बेकरी शॉप है। शुक्रवार को करवा चौथ की वजह से वह रात को आठ बजे बेकरी का ताला लगाकर घर चला गया था। शनिवार सुबह करीब छह बजे जब वह बेकरी पर पहुंचा, तो ताले टूटे मिलें। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।

शटर खोलकर जब वह अंदर गया, तो वहां पर सामान बिखरा पड़ा था। मुनीष के मुताबिक चोर उनके गल्ले में रखे करीब ढाई हजार रुपये की नगदी तथा बेकरी से अन्य सामान ले गए।  
विज्ञापन


मुनीष ने बताया कि 30 मार्च 2014 को अज्ञात चोरों ने उनकी बेकरी का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये की नगदी व सामान चोरी कर लिया था।

उस समय जब चोर रेहड़ी पर बेकरी से सामान चुराकर ले जा रहे थे, तो वे सामने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। लेकिन अभी तक उस वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें