फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने पर की थी दोस्त की हत्या, आरोपी काबू

Fri, 30 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
24 अक्तूबर को सेक्टर-18 स्थित टाउन पार्क से विनोद का शव मिला था। विनोद की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। दोनों दोस्तों ने पहले एक साथ शराब पी और उसके बाद उनमें झगड़ा हो गया। नशे में विनोद ने दोस्त को गाली दे दी, जिससे गुस्साए प्रदीप यादव ने उसके सिर व चेहरे पर ईंटें मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह दावा पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने पत्रकार वार्ता में किया है। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 अक्तूबर को टाउन पार्क में एक व्यक्ति का शव मिला था जिसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एसपी डा. अरुण सिंह नेहरा ने जांच का जिम्मा डिटेक्टिव स्टाफ यमुनानगर व हुड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज को दिया था।
विज्ञापन


जांच में मृतक की शिनाख्त यूपी के मिर्जापुर जिले के गांव कछुआ निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई। मृतक के चाचा रमेश चंद ने विनोद के दोस्त आयुबा मन बंजारी टोला थाना मजोलिया जिला बेहटी (बिहार) निवासी प्रदीप यादव पर हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पता चला कि आरोपी बिहार भागने की फिराक में है। प्रदीप यादव को रेलवे स्टेशन जगाधरी से हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रदीप यादव ने अपना अपराध कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें