फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षकों पर जानलेवा हमले के आरोपी काबू

Sun, 11 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षकों पर जानलेवा हमला और गोकसी मामले में पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। जिन्हें रिमांड पर लेने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 सितंबर को लापरा निवासी जब्बार और छोटा लापरा के अनीश उर्फ भूरा और इकरार उर्फ टिल्लू महिंद्रा पिकअप में गोवंश को भरकर हत्या के लिए उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। जिनके पीछे लगी गाड़ी में सवार गोरक्षकों पर गांव नाचरौन के पास आरोपियों ने गोलियां चलाईं।

इसके बाद आरोपियों की गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और गाड़ी के ड्राइवर जब्बार निवासी लापरा को पकड़ लिया गया और अन्य आरोपी भाग गए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना जठलाना में धारा 307, 420, 473, 429 आईपीसी, 4बी/8 पशु क्रूरता अधिनियम व पीसीए, 25.54.59 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन


एसपी ने मामले की जांच डिटेक्टिव स्टाफ के निरीक्षक को सौंपी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ ने उक्त आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम तैयार की। मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी अनीश उर्फ भूरा तथा इकरार निवासी छोटा लापरा को पुलिस  ने पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें