फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपल के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 11 Oct 2015 12:13 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


गांव जामनी के नहर पर पीपल के पेड़ पर शनिवार सुबह गांव के ही एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मृतक युवक की जमीन को धोखे से अपने नाम करा लिया था इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

गांव जामनी के नहर पर शनिवार सुबह पीपल के पेड़ पर गांव के पुनीत का शव लटका हुआ मिला। सुबह घूमने गए ग्रामीणों ने फांसी पर शव लटका देखकर हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि उनके माता-पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उनकी पैतृक जमीन दोनों भाइयों के नाम हो गई। इस दौरान उसके रिश्तेदार गांव गोहियां निवासी अनिल ने योजनाबंद तरीके से उसके छोटे भाई पुनीत की जमीन धोखे से गांव जामनी निवासी राजा और नरेश के नाम करा दी। बाद में पुनीत को इसके बारे में पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामला अदालत में विचाराधीन है। इस दौरान आरोपी लगातार उसके भाई को धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसके भाई ने गांव के नहर पर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव जामनी निवासी राजा, नरेश और गांव गोहियां निवासी अनिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें