फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने रेलवे वर्कशाप के मैनेजर को घूस लेते किया गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीबीआई की एंटी क्रप्शन ब्रांच चंडीगढ़ की टीम ने बुधवार को जगाधरी वर्कशाप के वर्कस मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीबीआई ने यह कार्रवाई वर्कशाप के ठेकेदार की शिकायत पर की है। जगाधरी वर्कशाप में दोपहर करीब डेढ़ बजे आई सीबीआई की टीम रात तक डटी रही। सीबीआई ने आरोपी वर्कस  मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गुुरुवार सुबह पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत मेें पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीआई के मुताबिक एक ठेकेदार ने वर्कस  मैनेजर के खिलाफ शिकायत दी थी कि वह बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायत में बताया कि उसने वर्कशाप में वैगन रिपेयर के तीन काम ठेके पर लिए थे। जिसमें दो काम पूरे हो गए, जबकि तीसरा काम चल रहा था। जो दो काम पूरे हो गए थे, उनके बिल वर्कशाप में पास करने के लिए दिए गए थे। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि वर्कस  मैनेजर बिल पास करने के लिए दो प्रतिशत रिश्वत की मांग कर रहा था, जोकि 17340 रुपये बनती थी। रिश्वत न देने पर बिल न पास करने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया और वर्कस मैनेजर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

चर्चाओं का माहौल रहा गर्म:
रेलवे वर्कशाप में सीबीआई की कार्रवाई को लेकर खलबली मची रही। दिनभर चर्चाओं का माहौल गर्म रहा, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। रेलवे कर्मी इस मामले में जानकारी लेने के लिए एक दूसरे को फोन करते रहे, मगर किसी को कुछ पता नहीं चला। सीबीआई की टीम देर शाम तक कार्रवाई में लगी रही। इस मामले में रेलवे के उच्चाधिकारी भी खुल कर बोलने से परहेज करते रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें