फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Yamunanagar: डिपो पर राशन लेने खड़े लोगों को कार ने मारी टक्कर, किशोर समेत नौ घायल

Fri, 30 Dec 2022 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

थाना छप्पर के गांव सुलतानपुर में हादसा हुआ। कार की चपेट में आकर तीन बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के थाना छप्पर के अंतर्गत गांव सुलतानपुर में डिपो पर राशन लेने खड़े लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तीन बाइक भी कार की चपेट में आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चला रहा युवक फरार हो गया, जबकि साथ वाली सीट पर बैठे उसके साथी को लोगों ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन


कार चला रहे युवक छप्पर में गुरुद्वारा के पास रहने वाले हैं। थाना छप्पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सुलतानपुर के मुकेश, राहुल, राजेश व दिनेश ने बताया कि उन्हें गांव के सरकारी डिपो से हर माह राशन मिलता है।

 

गुरुवार रात गांव के 10 से 12 लोग राशन लेने के लिए डिपो पर खड़े थे। तभी थाना छप्पर से कूलपुर फाटक की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार आई। कार बहुत तेज गति से थी। कार ने पहले तो डिपो के बाहर खड़ी तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया और इसके बाद राशन लेने आए लोगों को चपेट में ले लिया। 

बाइकों को घसीटते हुए ले गई कार
कार बाइकों को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। हादसे में मनोज, दिनेश, राजेश, सिंटू, बावा, राहुल, जय सिंह, शालू व किशोर सूर्या को चोट लगी। ज्यादातर लोगों की टांगें हादसे में टूटी हैं। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 

कुछ का उपचार ट्रामा सेंटर व अन्य का प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। कार चालक तो मौका पाकर वहां से फरार हो गया लेकिन साथ वाली खिड़की क्षतिग्रस्त से उसका साथी भाग नहीं सका और लोगों ने उसे पकड़ लिया।  थाना छप्पर एसएचओ जसबीर सिंह का कहना है कि हादसे में घायल होगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


साथी बोला हैंड ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
आरोपी चालक के जिस साथी को लोगों ने पकड़ा लोगों ने उसकी वीडियो बनाई। उसने अपना नाम वरदान बताया। उसने बताया कि जो युवक कार चला रहा था उसने हैंड ब्रेक खींच दिया था। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। कार घूमते हुए वहां खड़े लोगों से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें