फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने आटो चालक पर किया फायर, गंभीर

Fri, 24 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शुक्रवार शाम को गांव दामला के पास सवार की इंतजार कर रहे ऑटो चालक पर बाइक सवार युवकों ने दो गोलियां दाग दी। जिसमें एक गोली ऑटो चालक की बाजू में लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव दामला निवासी 52 वर्षीय राजकुमार आटो चलाने का काम करता है, जोकि दामला से यमुनानगर तक आटो रिक्शा चलाता है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह दामला में सड़क किनारे आटो खड़ा कर सवारियों का इंतजार कर रहे थे और वह खुद ऑटो में बैठे हुए थे। इसी दौरान आटो के पास ही  बाइक खड़ी कर दो युवक उनके पास आए और आते ही आटो चालक राजकुमार पर दो फायर कर दिए। पहले फायर में वह बाल-बाल बच गया, दूसरी गोली उसकी दाहिनी बाजू पर जा लगी। आरोपी फायर कर बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। इसी दौरान आवाज सुन कर आस पास के लोग पहुंच गए और लोगों ने घायल को शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौका कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना सदर यमुनानगर प्रभारी सुभाष ने बताया कि एक युवक को नामजद करते हुए भादंसं की धारा 307 व आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। गोली चलाने की वजह का अभी पता नहीं चला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें