फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गई महिला का रुपये और गहनों से भरा पर्स गायब

Fri, 24 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सीसीटीवी में चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में सरकुलर रोड स्थित एक लॉन में गुरुवार रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी बैंक  के  असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी का रुपयों व गहनों से भरा बैग गायब हो गया। सिर्फ पांच मिनट के अंतराल पर गायब हुए बैग की खबर पूरे लॉन में फैल गई। जिसके बाद सभी ने बैग तलाशने की कोशिश की लेकिन बैग नहीं मिला। लॉन में लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध बालिकाओं को कमरे के पास घूमते देखा गया। बैग के गायब होने के साथ ही वह भी नदारद थीं। घटना की तहरीर असिस्टेंट मैनेजर ने कोतवाली पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


बिलग्राम के कासूपेट निवासी जिला सहकारी बैंक में सहायक प्रबंधक व कैशियर शुभम शुक्ला ने दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को उनकी बहन की शादी वैभव लॉन में थी। पूरा परिवार वहां था। उनकी पत्नी तनुजा शुक्ला भी वहीं थीं और उनके हाथ में जो पर्स था उसमें शादी के लिए दो लाख रुपये नगद, एक लाख के जेवर, दो मोबाइल, तीन डेबिट और क्रे डिट कार्ड थे। रात करीब 10 बजे वह रूम में से कुछ लेने के लिए गईं। उन्होंने बेड पर अपना पर्स रखा और सामने रखे बैग से कुछ निकालने लगी। जब वह  पीछे मुड़ी तो उनका पर्स गायब था।

उन्होंने पूरे कमरे में पर्स ढूंढा लेकिन नहीं मिला। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लॉन में लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाल कर देखा गया तो उसमें दो लड़कियां जिनमें एक 10 साल की व दूसरी 12 साल की थी वह काफी देर से लॉन परिसर में भी तनुजा का पीछा लगातार करती नजर आईं। वारदात के बाद जब वह दोनों बालिकाएं परिसर से लेकर बाहर तक खोजी गई तो नहीं मिली। शुभम ने बताया कि वीडियो क्लिप के साथ तहरीर दी गई है लेकिन अब तक कोई खोज नहीं हो सकी है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। क्लिप में जो बालिकाएं दिख रहीं है उनकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें