फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस की पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 28 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद नगर में एक युवक ने अपने पड़ोसी की पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची को लेकर बगल के सुनसान मकान में गए युवक को दूसरे पड़ोसी ने देख लिया, जिस कारण वह अपने कुत्सित इरादे में कामयाब नहीं हो पाया। मौके से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी युवक को चाइल्ड हेल्पलाइन की महिला सदस्य ने पकड़कर कर कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आजाद नगर में चाइल्ड हेल्प लाइन की सदस्य लोगों को बच्चों के साथ होने वाले अपराधों व चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे मेें जागरूक करने गई थी। इस दौरान आजाद नगर की एक गली में रहने वाला महेंद्र पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची को लेकर अपनी छत पर चल गया। इसके बाद वह बच्ची को लेकर छत से बगल के सुनसान मकान में कूद गया और मकान में बने बिना दरवाजे वाले कमरे में लेकर चला गया।

सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने महेंद्र को बच्ची को कमरे में ले जाते देख लिया। वह तुरंत अन्य पड़ोसियों को लेकर महेंद्र के घर पहुंचा। महेंद्र के घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाना शुरू किया इसी बीच वहां भीड़ देखकर चाइल्ड हेल्प लाइन की सदस्य सुषमा व सीमा भी पहुंच गई। शोर सुनकर महेंद्र बच्ची को लेकर नीचे आ गया और उसने दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन


पड़ोसी उसके साथ झगड़ने लगे तो महेंद्र ने वहां से भागने का प्रयास किया। चाइल्ड हेल्प लाइन की सदस्य सुषमा व सीमा ने उसे पकड़ लिया और एक पड़ोसी के कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन की डायरेक्टर डॉ. अंजू वाजपेयी को इसकी सूचना दी। डॉ. वाजपेयी तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे महिला पुलिस थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


वर्जन ::::::::
आरोपी युवक ने बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया था। उसके खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
कुलबीर कौर, महिला थाना इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें