फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में हादसा: बुढ़िया नहर में डूबे दो सगे भाई, पूजन सामग्री विसर्जित करने गए थे दोनों

Wed, 18 Feb 2026 02:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह नहर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बनाई गई है। न तो रेलिंग है और न ही चेतावनी बोर्ड, जिस कारण पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
नहर में डूबे दो भाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर जिले की बुढ़िया नहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूजन सामग्री विसर्जित करने गए दो सगे भाई नहर में डूब गए। युवकों की पहचान भगवानगढ़ निवासी 19 वर्षीय आर्यन और 24 वर्षीय उदय के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों भाई शाम के समय पूजन सामग्री विसर्जित करने नहर पर पहुंचे थे। इसी दौरान आर्यन का पांव फिसल गया और वह तेज बहाव में नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए उदय भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों बाहर नहीं निकल पाए और देखते ही देखते गहराई में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़िया चौकी के थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह नहर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बनाई गई है। न तो रेलिंग है और न ही चेतावनी बोर्ड, जिस कारण पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नहर के किनारे पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें