शहर के मधु चौक के पास स्थित एक मोबाइल सर्विस सेंटर में काम कर रही युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपी कैश लेने के लिए सेंटर आया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल सर्विस सेंटर मधु होटल में काम करने करने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून की दोपहर को वह सेंटर में काम कर रही थी। इस दौरान अमरपुरी कालोनी निवासी रमन बावा उससे कैश लेने के लिए आया। जब वह उसे कैश देने लगी तो आरोपी ने उसे गलत तरीके से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे अपशब्द भी कहे। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई सुषमा रानी का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।