फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक ने सरेराह युवती को दुकान के भीतर ले जाकर की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में घर छुट्टी पर आए एक सैनिक ने एक 20 वर्षीय युवती का रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ की। आरोपी युवती को बाजू से पकड़ कर दुकान में ले गया और वहां पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़ित युवती की बहन ने शोर मचाया और आरोपी के चंगुल से पीड़ित को बचाया। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को वह अपनी बहन के साथ बाजार गई हुई थी। इस दौरान आरोपी रास्ते में खड़ा था। आरोपी ने रास्ता रोका और जबरदस्ती एक दुकान के अंदर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। दुकानदार ने से बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। इस पर युवती ने शोर मचाया। शोर मचाने के बाद कुछ लड़कियों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी ने लड़की को दोबारा घेर लिया और उसका मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया। लड़की ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। इस संबंध में डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने कहा कि लड़की द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें