फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी युवक और युवती की तलाश में लगी हैं पुलिस टीमें, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक संगठन के कार्यकर्ता की 19 वर्षीय लड़की को अगवा कर निकाह रचाने वाले आरोपी युवक का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। उधर, मामले को लेकर बुधवार रात हमीदा में फिर तनाव को माहौल पैदा हो गया। पत्थरबाजी की अफवाह भी फैली तो युवती के परिजनों को समुदाय विशेष के लोगों से खतरा देख उनके घर पर पुलिस की पीसीआर तैनात कर दी गई। इसके बाद दिनभर पीसीआर तैनात रही।
विज्ञापन

बता दें कि समुदाय विशेष के युवक ने एक संगठन के कार्यकर्ता की लड़की को दस जून को उनके घर से अगवा कर लिया था। आरोपी युवक ने पिंजौर के मदरसे में उससे निकाह रचाया। इससे पहले समुदाय विशेष के लोगों ने लड़की का धर्म व नाम परिवर्तन करवाया। इसके बाद दोनों का निकाह पढ़ा गया। आरोपी युवक ने पूरी प्लानिंग पहले से की थी। परिजनों से जान का खतरा देख बुधवार को युवती के नाम से हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका अर्जी दायर की गई थी। उसमें कुछ डॉक्यूमेंट पूरे करने की बात कोर्ट ने कही है। इस पर कोर्ट 17 जून को सुनवाई करेगी।
पुलिस की टीमों ने पिंजौर और यूपी में दी दबिश :
युवती व युवक द्वारा पिंजौर में निकाह पढ़ने का पता चलते ही पुलिस की टीमें वीरवार को पिंजौर पहुंची। लेकिन यहां उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके अलावा पुलिस की टीमें यूपी में भी कई जगहों पर उनकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

संगठनों में रोष :
समुदाय विशेष के युवक द्वारा लड़की को अगवा कर निकाह करने का पता चलने पर दूसरे समुदाय के संगठनों में रोष है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संगठन रणनीति तैयार कर रहे हैं। संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस द्वारा यदि जल्द आरोपी युवक का पता लगाकर गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे कोई बड़ा कदम उठाने का मजबूर होंगे।
ये है मामला :
दस जून सोमवार सुबह करीब आठ बजे समुदाय विशेष का युवक ने एक संगठन के कार्यकर्ता की 19 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया था। युवती के पिता का आरोप था कि आरोपी ने साजिश के तहत उसकी बेटी को अगवा किया। इस दौरान आरोपी घर से छह-सात तोले सोने के गहने व 40-50 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। इस साजिश में आरोपी युवक की बहन व साथी परवेज व जावेद समेत कई लोगों का हाथ बताया। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले से प्लानिंग की हुई थी। प्लानिंग के तहत आरोपी लड़की को अगवा करने के बाद पिंजौर स्थित मदरसे में ले गया। जहां काजी व मौलवी के साथ मिलकर पहले लड़की का नाम परिवर्तन कर नाम बदला। इसके बाद समुदाय विशेष के मौजीज लोगों की मौजूदगी में दोनों का निकाह पढ़ा गया। बुधवार को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा लड़की की तरफ से हाईकोर्ट में सुरक्षा को लेकर याचिका लगाई गई।
डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाषचंद ने इस संबंध में बताया कि पुलिस की टीमें युवक व युवती की तलाश में जुटी हुई हैं। कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। इस दौरान अगर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है तो उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और लड़की के बयान करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें