फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कपाल मोचन उधम सिंह चौक के पास वीरवार देररात बाइक सवार तीन युवकों की नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक 50 मीटर सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें संभाला और तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव नागल पत्ती निवासी 20 वर्षीय साहिल खान अपने बुआ के लड़के अकरम निवासी चण्डीगढ़ व मित्र आशिक के साथ देररात बाइक पर सवार होकर अपने गांव नागल पत्ती जा रहे थे। वे जैसे ही कपालमोचन उधम सिंह चौक के समीप पहुंचे, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। हादसे में 22 साल के अकरम और साहिल ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक आशिक का उपचार यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना को लेकर गांव में शोक पसर गया है और दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रमजान के महीने में जहां परिवार के लोग रोजे रखे हुए थे, वहीं रात को दो जवान मौत की सूचना से परिजनों का बुरा हाल है। मृतक साहिल के दो भाई और दो बहन हैं। वहीं अकरम का एक बड़ा भाई और बहन हैं। यह अकरम एक साल से अपनी बुआ के यहां रह रहा था।
विज्ञापन

वर्जन..
-बाइक सवार तीन युवकों की नीलगाय से टक्कर हो गई थी। हादसे में दो की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
-सुनील बैनीवाल, एसएचओ बिलासपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें