फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से छुट्टी कर नहर में नहाने गया मजदूर डूबा, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। टोडरपुर के पास खजूरी रोड स्थित प्लाईवुड फैक्टरी से छुट्टी कर आवर्धन नहर में नहाने गया मजदूर डूब गया। उसके साथ गए दो मजदूरों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश की। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी जिले के गांव पुरिया निवासी रंजन (20) खजूरी रोड पर टोडरपुर के नजदीक एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। वीरवार शाम को फैक्टरी से छुट्टी करने के बाद वह अपने दो अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए आवर्धन नहर में चला गया। टोडरपुर के नजदीक जब वह नहर में नहा रहा था तो पानी का बहाव अधिक होने पर वह डूब गया। उसके साथ आए दो अन्य साथियों ने उसकी नहर में तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच नहर में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें