फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचने से रोका तो ठेके कारिंदों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में अवैध रूप से शराब बेचने को लेकर लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। सोमवार को दो स्थानों पर शराब बेचने को लेकर जमकर बवाल हुआ। शराब ठेकेदारों द्वारा एक व्यक्ति के अपहरण को लेकर हंगामा हुआ तो दूसरी जगह ठेकेदार के करिंदों को पीट-पीट कर घायल कर दिया। करनाल के इंद्री के गांव मुरादाबाद निवासी 25 वर्षीय शुभम कांबोज ने बताया कि वह शराब के ठेकेदार धीरसिंह राणा के पास तीन साल से नौकरी कर रहता है। उसकी ड्यूटी फील्ड में रहती है। इस दौरान उसे सूचना मिली कि रूप नगर में शिवचरण नाम का व्यक्ति अवैध शराब बेचता है। जिस पर उसने अपने साथ बिन्टू व राजेश समझाने के लिए भेजा था। जिस पर वह उसे यह काम बंद करने को कह कर लौट आए। शुभम ने बताया कि उन्होंने बाड़ी माजरा में रहने के लिए एक कोठी ले रखी है। दोपहर करीब पौने चार वह अपने साथी प्रदीप कुमार, सुमित व बिन्टू के साथ कोठी पर बैठा था। इस दौरान शिवचरण का लड़का राहुल उर्फ ताखा करीब बीस लड़कों के साथ वहां आ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। हमलावर युवकों ने डंडों व रॉड से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने घर के सारे शीशे तोड़ दिए और वहां खड़ी बाइक को भी तोड़ दी। जो इस लड़ाई झगड़े में प्रदीप कुमार उर्फ विजय को भी काफी चोट आई। इसके बाद राहुल अपने दोस्तों के साथ उनके ठेके पर पहुंचा और वहां भी जमकर तोड़फोड़ की। शोर सुनकर आसपास के लिए पहुंचे तो वह धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें