यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 कक्षा की छात्रा से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। घटना फरवरी माह की है। लड़की ने परिजनों ने शिकायत अब दी। महिला थाना पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 साल की बेटी यमुनानगर के एक गर्ल्स स्कूल में पढ़ती है। वह साइकिल पर स्कूल आना जाना करती है। आरोप है कि गांव का ही जतन उसका पीछा करता है। बेटी इस बात से परेशान थी। वह घर पर कुछ नहीं बताई। वह डरी और गुमसुम रहने लग गई। उसने अपनी पत्नी को बेटी से पूछने को कहा, तो वह पहले तो कुछ नहीं बता पाई, लेकिन बाद में उसने बताया कि गांव का जतन उसे फरवरी माह में मिला था। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध और किसी को बताने पर जान से मारने और परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। बेटी के यह बताने पर उसने अपने रिश्तेदारों को यह बात बताई। गांव का सरपंच उसे बुलाकर ले गया। वहां पर आरोपी पक्ष के लोग थे। बातचीत के लिए दौरान उसके साथ मारपीट की गई। महिला थाना पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपी जतन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एएसआई जसविंद्र का कहना है कि मामले में आरोपी युवक पर केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है।