फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालसी में पुल तोड़ने गई सिंचाई विभाग की टीम को खदेड़ा,,

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। कनालसी गांव के पास सोम नदी में पानी के बहाव को मोड़कर अवैध रूप से बनाएं पुल को तोड़ने गई टीम का कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। माइनिंग माफिया के कारिंदों ने ग्रामीणों की आड़ लेकर प्रशासन की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया। इसे लोगों ने अधिकारियों को यहां तक चेतावनी दे डाली की अगर पुल को तोड़ा गया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ ने कोर्ट के आदेश का हवाला दिया तो वे कहने लगे हमें नहीं पता कोर्ट के आदेश कहां से आएं हैं। विरोध के चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुल तोड़ने की कार्रवाई अधूरी छोड़कर लौटना पड़ा। हालांकि विरोध के बीच पुल के एक बड़े हिस्से को पोकलेन मशीन से तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

दो बार तोड़ा जा चुका है पुल -बताया जा रहा है कि सोम नदी में खनन करने वाले कुछ लोगों ने नदी की धारा को जबरन मोड़कर निजी स्वार्थ के लिए नदी के बीचों बीच पुल बना लिया था। अवैध रूप से बनाए पुल का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। हाईकोर्ट ने अवैध पुल को तोड़ने का आदेश जारी किये थे। जिस पर पहले भी दो बार अधिकारी इस पुल को तोड़ चुके हैं लेकिन खनन करने वाले कुछ लोग फिर से इसे खड़ा कर लेते हैं और यहां से भारी भरकम ओवरलोड ट्रक गुजारे जाते हैं। सिंचाई विभाग की तरफ से थाना बुडिया में अज्ञात के खिलाफ नदी के बीच अवैध पुल बनाने की शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें