फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के कर्मचारी के मारपीट करने के मामले में पांच युवकों को खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु पालन विभाग के कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में पांच युवकों को खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

रादौर। गांव उन्हेड़ी में पशुओं की गणना करने गए पशु पालन विभाग के एक कर्मचारी के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर दो युवकों के अलावा 4-5 अन्य के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी काम में बांधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पशु पालन विभाग के वीएलडीए हितेंद्र दहिया निवासी गांव ककौरी, जिला सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सरकार की ओर से पशुओं की गणना करने के लिए अभियान चलाया गया है। जिसके तहत विभाग का वीएलडीए हितेंद्र दहिया मंगलवार को पशुओं की गणना करने के लिए गांव उन्हेड़ी गया था। इसी दौरान जब वह पशुओं की गणना कर रहा था तो गांव के राहुल, मांगाराम और अन्य 5 -6 युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। गांव के युवकों ने हितेन्द्र के साथ मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड़ दिया। सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल हितेंद्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावरों ने हितेंद्र के गले से सोने की चैन व जेब से 17 हजार रुपए नकद छीन लिए। मारपीट के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें