फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न मामले में ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न मामले में ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस
विज्ञापन

पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप
यमुनानगर।
शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 13 अप्रैल 2013 में करनाल के गांव फैजलपुर निवासी व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज देकर उसे विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें