केराकत। अवैध तरीके से ईंट भट्ठा का संचालकों पर तहसील प्रशासन नकेल कसने की तैयारी कर रहा है। शासन व प्रशासन के दिए निर्देश और राज्य प्रदूषण बोर्ड की अनापत्ति एवं वैध सहमति प्राप्त नहीं करने वाले भट्ठा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी आयुष कुमार चौधरी ने बताया कि ऐसे भट्ठों को बंद करा दिया जाएगा जो नियमानुसार नहीं चल रहे हैं। निर्धारित मानक के पूरा किये बिना व विनिमय शुल्क जमा किए बगैर एक भी भट्ठे नहीं चलेंगे।