फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अवैध शराब का खेल, पुलिस ने 15 लाख की 579 पेटी शराब का जखीरा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुुनानगर।
जिले में अवैध शराब का खेल जोरों पर चल रहा है। ठेकेदार बिना लाइसेंस और परमिट के अवैध शराब की सप्लाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार रात पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीन स्थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। सबसे बड़ा जखीरा सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर रादौर के त्रिकोना चौक से जब्त किया। यहां सीआईए वन की टीम ने अंबाला से रादौर सप्लाई की जा रही विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 579 पेटी बरामद की। जिसकी बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक बापा निवासी अंग्रेज के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।


न लाइसेंस था न ही परमिट :
सीआईए वन इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तहत जिले में अवैध शराब पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार रात को उन्हें सूचना मिली थी कि सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे से कुरुक्षेत्र की ओर से शराब का भरा कैंटर आ रहा है। सूचना पर एएसआई मोहकम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने स्टेट हाइवे पर रादौर के त्रिकोना चौक पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद कुरुक्षेत्र की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। जो तिरपाल से ढका हुआ था। पुलिस ने जब उसे रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ। जांच के दौरान 375 पेटी बीयर व 204 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह शराब विभिन्न मार्का की थी।
विज्ञापन

बॉक्स
स्टॉक की कमी होने पर ठेकेदार ने मंगवाई थी शराब :
सीआईए वन इंचार्ज महावीर ने बताया कि पूछताछ में कैंटर चालक अंग्रेज ने बताया कि वह अंबाला से शराब लेकर आया था। जो रादौर में शराब ठेकेदार भूपेंद्र को पहुंचाना थी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को ठेके बंद हो रहे है और नए ठेके छूटने है। जिले में इस दौरान शराब के स्टॉक की कमी है। जिसके चलते शराब अंबाला से मंगवाई जा रही थी। यह पकड़ा गया कैंटर अंबाला से शराब लेकर लाडवा की ओर से रादौर आ रहा था।

बॉक्स
वार्ड नंबर 15 में शराब स्टॉक कर रहे दो आरोपी पकड़े :
सीआईए वन इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि इसके अलावा उन्हें सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 15 में अवैध शराब स्टॉक की जा रही है। सूचना के आधार पर उन्होंने दबिश दी। पुलिस ने यहां आरोपी सन्नी व आशीष को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी सन्नी के पास से दो पेटी बीयर, छह बोतल स्ट्रिलिंग रिजर्व 20 हाफ ऑफिसर च्वाइस बरामद की गई। वहीं आशीष के पास से तीन पेटी बीयर, एक पेटी मैकडावल, एक पेटी रॉयलग्रीन व एक पेटी देसी शराब बरामद की गई।
बॉक्स
लोकसभा चुनाव के लिए पहले से स्टॉक की जा रही शराब :
सीआईए वन इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस मुस्तैदी बरत रही है। चुनाव को लेकर कुछ लोग पहले से ही शराब का स्टॉक लगाने की तैयारी कर रहे है। इसी के तहत उन्होंने अभियान चलाया है। बीती 13 मार्च को लेबर कॉलोनी स्थित एक घर में स्टॉक की जा रही 370 पेटी पकड़ी थी। सभी देसी शराब की थी।
बॉक्स
राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं पर रहेगी नजर :
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अब मुस्तैदी बरत रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चुनाव को लेकर कई पार्टी के कार्यकर्ता वोटरों को लुभाने के लिए शराब व पैसा बांटते है। इसके लिए अभी से शराब व पैसों का स्टॉक लगाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ताओं व नेताओं पर उनकी नजर है। क्योंकि कार्यकर्ता अभी से शराब का स्टॉप लगाने में जुटे हुए है। ऐसे कार्यकर्ताओं पर पुलिस नजर जमाए हुए है। जो भी ऐसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त दिखाई देगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन लोकसभा चुनाव के तहत अवैध शराब पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बाद बुधवार रात को तीन स्थानों से अवैध शराब पकड़ी गई। सबसे अधिक 579 पेटी अंग्रेजी शराब रादौर से बरामद की गई। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। पकड़ी गई अवैध शराब एक्साइज डिपार्टमेंट का सौंपी जाएगी।
- महावीर सिंह, इंचार्ज, सीआईए वन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें