फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन स्थानों पर ताला तोड़कर उड़ाया हजारों रुपए का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरों ने तीन स्थानों पर ताला तोड़कर उड़ाया हजारों रुपये का सामान
यमुनानगर। चोरों ने तीन स्थानों का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी,आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में गांव महलावाली निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह 10 मार्च को परिवार के सदस्यों के साथ घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गए थे। जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से 40 हजार रुपए की नकदी, सोने का हार, बालियां व दो अंगुठियां गायब मिली। उसने बताया कि चोरों ने घर से करीब 92 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

उधर, गांव दामला निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गांव में ही बालाजी गैस एजेंसी है। 11 मार्च को वह एजेंसी का काम खत्म करके अपने घर चला गया था। सुबह जब वह एजेंसी पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर एजेंसी से 9500 रुपए व जरूरी दस्तावेज गायब थे। वहीं साढौरा निवासी राजिंद्र कुुमार ने बताया कि चोरों ने काली माता मंदिर में घुसकर नकदी, चांदी का मुकुट व एक गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 25 हजार रुपये है। पुलिस ने तीन मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें