फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजन के नाम पर हड़पे आठ लाख 40 हजार रुपये, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 8.40 लाख रुपये, दो पर केस
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने एक युवक से आठ लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ केेस दर्ज किया है। थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव गुंदयानी निवासी नैब सिंह ने बताया कि उसका परिचित जिला अंबाला के गांव पसयाला निवासी विशाल रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव के संजीव कुमार व सियाराम के साथ हुई। उन्होंने उसे कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसके परिचित विशाल को भी विदेश भेज देंगे। इस दौरान वे उसके जाल में फंस गए। उन्होंने उनसे विशाल को विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख 40 हजार रुपये मांगे। उन्होंने उन्हें राशि दे दी। जिसके बाद उन्होंने विशाल को जल्द विदेश भेजने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीतने के बाद जब उन्होंने उसे विदेश नहीं भेजा तो उन्होंने आरोपियों से बात की। मगर उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उन्होंने उनसे पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें