मेले में माथा टेकने आए श्रद्धालु की बाइक चोरी
बिलासपुर। कपाल मोचन में गुरु रविदास मंदिर में आयोजित धार्मिक मेले में माथा टेकने आए श्रद्धालु की बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव फकीर माजरा के प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आया था। उसने अपनी बाइक बुध नाथ मंदिर के समीप खड़ी कर मंदिर में चला गया भीड़ होने की वजह से लगभग दो घंटे के पश्चात जब वह वापस आया तो बाइक गायब मिली।