फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के चार दिन बाद प्रकाश चौक से बरामद की गई कार, लूटेरों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरेज लूट मामला : लूट के चार दिन बाद प्रकाश चौक से बरामद की गई कार, लूटेरों का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चौकीदार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर जगाधरी की मनोहर कालोनी स्थित राज मोटर्स गैरेज से आठ फरवरी की रात को लूटी गई कार सोमवार को जगाधरी के प्रकाश चौक के पास से बरामद की गई। हालांकि लूटेरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। कार लॉक थी और इस कार में गैरेज से लूटा गया सामान भी रखा हुआ मिला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लूटी गई कार मिलने के बाद अब पूरा शक गैरेज के कर्मचारियों व नजदीकी पर है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा होने का दावा कर रही है।
तीन दिन से खड़ी हुई थी कार :
सोमवार सुबह कुछ लोगों ने जगाधरी के प्रकाश चौक के पास आई 20 कार खड़ी देखी। कार को देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि कार तीन दिन यहां पर खड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नंबर के आधार पर जांच की तो यह कार आठ फरवरी की रात को राज मोटर्स गैरेज से लूटी गई कार निकली। लेकिन इसका लॉक नहीं खोल पाई। जिसके बाद पुलिस रिकवरी वैन से इसे ले गई। कार में गैरेज से लूटा गया सामान व एलईडी रखी हुई थी।
विज्ञापन

ये है मामला
मनोहर कॉलोनी स्थित राज मोटर्स गैरज मालिक अश्वनी छाबड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में आठ फरवरी को उसके चौकीदार को बधंक बनाकर नकाबपोश युवकों पर गैरेज में से 76 हजार रुपये नकदी, डीवीआर, स्कैनर, कारों का कीमती सामान, एलईडी व आई-20 कार लूट ली थी। इसके बाद बदमाशों ने स्टोर में आग लगा दी थी। लूटी गई कार एक वकील की थी। तब पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चार दिन बाद सोमवार को कार सामान सहित मिल गई। पुलिस मामले में गैरेज के कर्मचारियों पर शक जताए हुए है।
विज्ञापन

कार बरामद, जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी :
बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज राजपाल का कहना है कि मामले में प्रकाश चौक से कार सामान सहित बरामद कर ली गई है। मामले में उनके साथ सीआईए व डिटेक्टिव स्टाफ भी जांच में सहयोग कर रहे है। जल्द ही आरोपियों का भी पता कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें