फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। इयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। दरअसल, रविवार की रात करीब दस बजे छोटूराम फाटक बंद था। तभी एक युवक बंद फाटक के बैरियर के नीचे से फाटक पार करने लगा। जिसने इस दौरान कानों में इयरफोन लगा रखा था। गेटमैन ने उसे कई बार आवाज भी दी लेकिन उसे सुनाई नहीं दिया और वह आगे बढ़ता चला गया। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए आसपास लोगों से पूछताछ की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन


मृतक युवक की आयु करीब 28 साल के करीब लग रही है। उसके दाहिने हाथ पर आर लिखा हुआ है। कपड़ों से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। हां, उसके पास एक मोबाइल जरूर मिला है, लेकिन वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें सिम भी नहीं है। मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर परिजनों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन

मंजीत कुमार, सहायक उप निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें