फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दो मामलों में 15 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में 15 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अलग-अलग दो स्थानों पर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामले दर्ज कर लिए। मामले में देर शाम तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। गांव तलाकौर निवासी कार्तिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम साढ़े चार बजे के करीब वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ कार में किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें गांव का शुभम अपने अन्य साथियों के साथ मिल गया और उनसे किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर डंडो से हमला कर दिया और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने कार्तिक की शिकायत पर शुभम, पिल्लू, अशोक, रिंटू, मुकेश, लवली, अंकुश, नीरज, धर्मा व धीरा के खिलाफ मारपीट करने व तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, बलाचौर निवासी बलकार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिछले कुछ दिन से गांव के अमरीक सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा चला आ रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते देर शाम साढ़े आठ बजे के करीब आरोपी अमरीक सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे डंडो व सरियों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने बलकार सिंह की शिकायत पर आरोपित अमरीक सिंह, हरजिंद्र व प्रीत को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें