फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के साथ लूटी लाखों की ईसीएम व आगजनी से पुलिस के शक की सुई कर्मचारियों पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार के साथ लूटी लाखों की ईसीएम व आगजनी से पुलिस के शक की सुई कर्मचारियों पर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की मनोहर कॉलोनी स्थित राज मोटर्स वर्कशॉप में लूट व आगजनी के मामले में पुलिस के शक की सुई वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों पर है। पुलिस का मानना है कि यदि वर्कशॉप में पेशेवर लूटरे वारदात को अंजाम देते तो वे स्पेयर पार्टस को आग क्यों लगाते। वर्कशॉप में खड़ी कई लग्जरी गाड़ियों को छोड़ आई-20 कार को ही क्यों लूटा। इसके अलावा दो इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मोड्यूल (ईसीएम) भी क्यों लूटे। पुलिस का मानना है कि वर्कशॉप का कोई कर्मचारी या कोई कार मैकेनिक लूटपाट के मामले से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि आठ फरवरी की रात चार अज्ञात बदमाशों ने राज मोटर्स के चौकीदार राम सफल को बंधक बनाकर पीटा था। इसके बाद उसके गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर वर्कशॉप से एक आई-20 कार व लाखों के उपकरण लूट लिए थे। बदमाशों ने ऑफिस में गल्ले में रखी 76 हजार रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ किया था। बाद में स्टोर में आगजनी की थी। इस आग से संचालक को करीब 55 लाख रुपये नुकसान हुआ था।
40 से अधिक काम करते है वर्कशॉप :
वर्कशॉप में 40 से अधिक लोग काम करते है। पुलिस का लूट मामले में इन्हीं में से किसी कर्मचारी ने लूट की वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस को शक इसलिए भी है कि बदमाश ईसीएम क्यों ले गए। यदि उनकी मंशा लूट की थी तो वे ईसीएम साथ क्यों ले गए। इसके अलावा वायरिंग भी काट ले गए। स्टोर में आगजनी भी कर गए। ये तीन चीजें पुलिस को कर्मचारियों पर शक करने को मजबूर कर रही है। यही वजह है कि पुलिस कर्मचारियों को भी जांच में शामिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा मामला ट्रेस आउट :
बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज राजपाल का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मामले में उनके साथ सीआईए व डिटेक्टिव स्टाफ भी जांच में सहयोग कर रहे है। मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें