फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से तीन कीमती घडिय़ां चुराकर ले गया अज्ञात युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। बेगू रोड स्थित एक घड़ी की दुकान से एक युवक तीन घड़ियां चुराकर ले गया। दुकान मालिक सतपाल सूर्या की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रीत नगर निवासी सतपाल सूर्या ने बताया कि उसकी बेगू रोड पर घड़ियों की दुकान है। शनिवार शाम करीब सात बजे एक युवक दुकान में आया और घड़ियां दिखाने को कहा। दुकान मालिक का कहना है कि उसने युवक को तीन घडिय़ां दिखाई। इसी बीच एक ओर ग्राहक दुकान में आ गया। ग्राहक को घड़ियां दिखाने के दौरान युवक तीनों घड़ियां लेकर चंपत हो गया। दुकान मालिक सतपाल का कहना है कि उसने उक्त युवक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस थाने जाकर उसने अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सतपाल सूर्या की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें