ट्रेन से उतरते वक्त महिला का फिसला पैर, मौत
यमुनानगर। ट्रेन से उतरते वक्त करीब 60 वर्षीय महिला का पैर फिसल गया और ट्रेन के पहियों में जा गिरी। जब तक ट्रेन रूकती तब तक पहियों के नीचे आकर मौत हो चुकी थी। मरने वाली महिला की पहचान मुस्तफाबाद निवासी बंतो देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार मृतक बंतो देवी अंबाला किसी कार्य से गई थी। वहां से कार्य खत्म करने के बाद वह पैसेंजर ट्रेन से वापस आ रही थी। जैसे ही ट्रेन मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकने लगी तो ट्रेन में भीड़ होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गई। चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।