फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस की टक्कर से व्यक्ति की टूटी टांग, पीजीआई में काटनी पड़ी पांव की दो अंगुलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट बस की टक्कर से व्यक्ति की टूटी टांग, पीजीआई में काटनी पड़ी पांव की दो अंगुलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर रोड पर सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की टांग में फैक्चर आ गया और दाहिने पांव की दो अंगुलियां काटनी पड़ी। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्जकर ली है। शाहपुर निवासी कमलजीत सिंह ने बताया कि वह जगाधरी से गांव जटहेडी में अपने किसी निजी काम से ऑटो में बैठकर आया था। जटहेडी बस अड्डा पर उतरकर सड़क क्रॉस कर रहा था तो बिलासपुर की तरफ से एक प्राइवेट बस चालक अपनी बस को तेज रफतार व लापरवाही से चलाता हुए उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दाई टांग में फैक्चर आ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके दाहिनी पैर की उंगलियों को काटना पड़ा है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मनसा देवी को आपरेटिव ट्रांसपोर्ट के बस चालक की शिकायत पर एफआईआर दर्जकर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें