फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी-फूटी सड़कों ने रोडवेज का बिगाड़ा गणित, घटी केएमपीएल, डीजल की भी बड़ी खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी-फूटी सड़कों ने रोडवेज का बिगाड़ा गणित, घटी केएमपीएल, डीजल की भी बड़ी खपत
विज्ञापन

-बस की केएमपीएल घटकर पहुंची 4.7 पर, जबकि होनी चाहिए पांच
-अधिकारी ड्राइवरों पर डाल रहे केएमपीएल सही लाने का दबाव
सुरेश सैनी
यमुनानगर। जिला की टूटी-फूटी सड़कों ने रोडवेज का गणित बिगाड़ कर रख दिया। क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण रोडवेज लगातार घाटे में जा रहा है। यहां तक रोडवेज बस केएमपीएल भी घट गई। जोकि अब 4.7 पर आ टिकी है जबकि यह केएमपीएल पांच होनी चाहिए थी। उधर, अधिकारी चालकों पर बस की सही केएमपीएल (किलोमीटर प्रति लीटर यानि एवरेज) लाने का दबाव बना रहे हैं। जबकि असली कारण क्षतिग्रस्त सड़कों का होना है जिसका असर केएमपीएल पर पड़ा है।
बॉक्स
एक बस की आनी चाहिए पांच की केएमपीएल
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक एक बस की पांच केएमपीएल आनी चाहिए। इस एवरेज से डीजल की खपत भी कम होती है। जबकि 4.7 केएमपीएल आ रही है जोकि बहुत कम है जिसके चलते डीजल की खपत लगातार बढ़ रही है। खपत बढऩे से विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दूसरा कारण वर्कशॉप में स्टाफ की कमी होना भी है। कर्मचारी कम होने के कारण वर्कशॉप में कार्य अधिक लिया जा रहा है जिसके चलते कर्मचारी तनावपूर्ण रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कुछ इस तरह से गिर रहा केएमपीएल का ग्राफ
रूट डीजल किलोमीटर केएमपीएल
यमुनानगर-खिजराबाद-पौंटा साहिब-खिजराबाद 1120 5000 4.46
यमुनानगर-पौंटा साहिब-अंबाला-खिजराबाद 1016 4552 4.48
यमुनानगर-पौंटा साहिब-देहरादून-अंबाला-यमुना-बराड़ा 1408 6213 4.41
यमुनानगर-करनाल-यमुना-पौंटा-देहरादून-यमुनानगर 839 3528 4.21
यमुनानगर-पौंटा साहिब-देहरादून-अंबाला-यमुना 806 3534 4.38
यमुनानगर-दिल्ली-यमुनागनर(नाइट सर्विस) 293 1202 4.10
यमुनानगर-पौंटा साहिब-अंबाला-सहारनपुर-यमुना 1131 4969 4.39
यमुनानगर-चंडीगढ़-सेक्ट्रेट-यमुनानगर 1411 6253 4.43
यमुनानगर-चंडीगढ़-यमुनानगर-चंडीगढ़ 1546 6692 4.33
यमुनानगर-सहारनपुर-यमुना-मुस्तफाबाद वाया रादौर 471 2070 4.39
यमुनानगर-सहारनपुर-थानाछप्पर-पाबनी 675 2873 4.26
यमुनानगर-सहारनपुर-यमुनानगर-गुमथला 900 3920 4.36
यमुनानगर-नारायणगढ़-यमुनानगर 643 2789 4.34
यमुना-मेहदीपुर-कोट-लेदी-छछ.-यमुना-खिज. 1395 5675 4.07
वर्जन
यह बात सच है कि रोडवेज बस की केएमपीएल कम आ रही है। लेकिन यह जिला की क्षतिग्रस्त सड़कों से आ रही है जिसके चलते डीजल की खपत भी बढ़ रही है। लेकिन विभाग की तरफ से चालकों पर एवरेज सही लाने के लिए किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं डाला जाता है।
-बालक राम, डब्ल्यूएम, रोडवेज वर्कशॉप, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें