भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच में सटा लगाते हुए युवक गिरफ्तार, 33 सौ रुपये, टीवी व छह मोबाइल बरामद
- मैच जीतने, रन बनाने, विकेट लेने पर लगाया जा रहा था सट्टा, सौ रुपये में जीतने वाले को मिलते थे नौ सौ रुपये
- जगाधरी के एसडी स्कूल के नजदीक घर के अंदर आरोपी लगा था मैच पर सट्टा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एशिया कप के लिए दुबई में हुए भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते हुए सीआईए वन की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक जगाधरी में एसडी स्कूल के नजदीक अपने घर के अंदर कमरे में बैठकर फोन पर मैच जीतने, रन बनाने, विकेट लेने पर
सट्टा खेल रहा था। युवक लखपति बनने का लालच देकर जीतने पर सौ रुपये के बदले नौ सौ रुपये देने की बात कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से छह मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, डायरेक्ट लाइन बॉक्स तथा 33 सौ रुपये बरामद किए है। पूछताछ में आरोपी ने इस कारोबार में एक अन्य साथी का नाम भी बताया है। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीआईए वन के इंचार्ज यादवेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जगाधरी के एसडी स्कूल के नजदीक न्यू सुनार बस्ती में चंदन हीरा अपने रिहायशी मकान के अंदर एशिया कप के लिए हो रहे भारत व बांग्ला देश के क्रिकेट मैच पर मोबाइल फोन व टीवी के माध्यम से पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहा है। आरोपी अपने मोबाइल फोन नंबर 8295815802 पर मैच सट्टा खेल रहा है। यह लाईन उसने पंकज नबाम के आरोपी से ली हुई है। आरोपी फोन के माध्यम से कहता है लखपति बन जाओ, जो मन चाही टीम, विकेट, रन पर सौ रुपये का सट्टा लगाने पर जीतेगा उसे कमीशन काट कर 900 रुपये मिलगें। अगर आपकी मन चाही टीम विकेट, रनो पर लगाये गए पैसे हार गए तो लगाई गई रकम हजम समझी जाएगी। मैच समाप्त होने पर कुछ ग्राहकों से बाद में पैसे लेते है कुछ से नगद लेते है। सूचना के आधार पर एएसआई प्रवीन कुमार के नेतृत्व में जसबीर, सुभाष, ऋषि, संदीप व रोहित की टीम बनाई गई। टीम ने चंदन हीरा के घर पर दबिश देकर उसे मैच पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। कमरे में सामने दीवार पर लगे टीवी पर भारत व बांग्ला देश का क्रिकेट मैच चल रहा था। डबल बैड पर छह फोन रखे हुए थे व लेपटॉप मिला। फोन को चैक करने पर उनमें कुछ कॉल्स आई व गई हुई मिली। मौके से एक डिब्बा बरामद किया गया। जिसमें 500 के छह व 100 के तीन नोट यानि कुल 3300 रुपये मिले। एक कापी लाईन दार मिली। जिसमें उपर दिनांक 21.9.18 व एक तरफ अंग्रेजी भाषा में आईएनडी व बीडी लिखा हुआ था। उनके नीचे रुपये लिखे हुए है। यहीं शब्द लैपटोप में भी साथ-साथ लिखा हुआ था। एक्सटेंशन में तार लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से छह मोबाइल, 3300 रुपये नकदी, टीवी, टैपटॉप, एक्सटेंशन, कॉपी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इनसर्ट
जुआं खेलते तीन काबू, 64400 रुपये बरामद :
इंचार्ज यादवेंद्र सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि नई बस्ती में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र की टीम ने मौके पर जाकर वहां जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से ताश के पत्ते व 64400 रुपये भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान हुड्डा सैक्टर-17 निवासी सुरेंद्र, लाजपतनगर निवासी प्रदीप, दुर्गा गार्डन निवासी कुलदीप और नई बस्ती निवासी राजिंद्र के नाम से हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
इनसर्ट
डिटेक्टिव ने पकडे़ हजारों की नगदी :
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि जगाधरी में हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज के नजदीक सुनसान जगह पर कुछ लोग जुआं खेल रहे है। कांस्टेबल विपिन की टीम ने मौके जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान धर्मपुर कालोनी निवासी नितिश, सिविल लाईन निवासी शुभ्म, यमुना विहार कालोनी निवासी हरप्रित, पुरानी अनाज मंडी नितिन,गोमती गली निवासी महेश, रूप नगर निवासी नौविल को गिरफतार किया है। उनके पास से खेलते हुए ताश के पत्ते और 62700 रुपये बरामद हुए।
फोटो : 10