कारगिल शहीद की पत्नी से धोखाधड़ी, प्रधानमंत्री ऑफिस से आदेश आने पर दर्ज हुई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर पुलिस ने शहीद की पत्नी के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री ऑफिस से आदेश आने के बाद हुई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संजीव व मुकेश पर केस दर्ज किया है। कांसापुर निवासी कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति राजेश कुमार कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। उसके बाद सरकार ने उन्हें गैस एजेंसी अलॉट की जोकि यूपी के नक्कुड में है। एजेंसी में अपने रिश्तेदार संजीव को मैनेजर के तौर पर रखा था जिसे साल 2016 में उसे हटा दिया गया। वह उस समय उनके चेक ले गया था। बाद में उसने वे बैंक मेें लगा दिए। जोकि बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने पर उन पर नोटिस आ गया। उन्होंने चेक वापस मांगे तो मना कर दिया। जिसकी शिकायत एसपी को दी थी। मामले में कार्रवाई न होने पर उसने शिकायत प्रधानमंत्री को भेजी थी। इस पर केस दर्ज किया गया है।