बारिश के पानी में डूबने से बच्चे की मौत
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की जवाहर नगर एरिया में ईंट भट्टे के पास बने गड्ढे में जमा बारिश के पानी में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। कार्रवाई न करवाने की बात कहकर परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। जवाहरनगर कॉलोनी निवासी रूपचंद का कहना है कि उसका सात साल का बेटा जयविंद अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। बाद में सूचना आई कि वह भट्टे के पास बने गड्ढे में डूब गया। बतां दे कि दो दिन से हो रही बारिश से ईंट भट्टे के पास खुदाई कर बनाए गए गड्ढे में पानी जमा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहाते हुए वह गड्ढे में डूब गया। जब तक परिजन उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसका संस्कार कर दिया।