फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से छुट्टी कर लौट रहे 12वीं कक्षा के छात्र को टक्कर मार गिराया, फिर बाइक चढ़ाकर तोड़ी टांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से छुट्टी कर लौट रहे 12वीं कक्षा के छात्र को टक्कर मार गिराया, फिर बाइक चढ़ाकर तोड़ी टांग
विज्ञापन

धार्मिक अपशब्द बोलने का विरोध करने पर छह छात्रों पर लगाया हमला करने का लगाया
जठलाना क्षेत्र के नागल के नजदीक की घटना, रायपुर का रहने वाला है स्टूडेंट
पुलिस बोली, प्राथमिक जांच में लग रहा एक्सीडेंट, जांच के बाद होगी आगामी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छुट्टी कर घर लौट रहे खजूरी के स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र पर बाइक चढ़ाकर उसकी टांग तोड़ दी। छात्र ने स्कूल के ही छह विद्यार्थियों पर धार्मिक अपशब्द कहने का विरोध करने पर चलती बाइक से टक्कर मारकर गिराकर बाइक चढ़ाने का आरोप लगाया है। स्कूल से छुट्टी करने के बाद बाइक पर जाते हुए हमलावरों ने पहले उसे टक्कर मार कर नीचे गिराया। छात्र का उपचार शहर के जेपी अस्पताल में चल रहा है। उधर, पुलिस प्राथमिक जांच में एक्सीडेंट होने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
खाली पीरियड में भी धार्मिक अपशब्द कहकर चिढ़ाते है आरोपी :
रायपुर निवासी जाकिर ने बताया कि वह खजूरी के कृष्णा पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता हूं। स्कूल में कमालपुर, नागल व खजूरी के कुछ स्टूडेंट उसे कई दिन से धार्मिक अपशब्द कहकर बुलाते थे। उसने आरोपियों को कई बार मना किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। जब भी खाली पीरियड होता था, तो आरोपी उसे बात बात पर धार्मिक शब्द कहकर चिढ़ाते थे। उन्होंने इस संबंध में अपने पिता को बताया था। लेकिन जब तक उनके पिता ने स्कूल आकर शिकायत की तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
स्कूल से लौटते हुए बाइक को टक्कर मार कर गिराया, फिर टांग पर चढ़ाई बाइक :
जाकिर ने बताया कि मंगलवार को स्कूल से छुट्टी करने के बाद वह अपने दोस्त उज्जैर व मुन्नवर के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। बह बाइक पर सबसे पीछे बैठा हुआ था। जब वह खजूरी रोड पर गांव नागल स्थित भट्टे के पास पहुंचे तो पीछे से छह आरोपी दो बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने आते ही पीछे से बाइक को साइड मार दी। साइड लगते ही वह बाइक से नीचे गिर गया। उसके नीचे गिरते ही आरोपियों ने उसकी टांग पर बाइक चढ़ा दी। इसके बाद उसपर हमला कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके साथियों ने उसे गंभीर हालत में शहर के जेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी टांग में फैक्चर बताया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी टांग में रॉड डाली।
बॉक्स
पीड़ित के पिता का आरोप, पुलिस एक्सीडेंट का बयान देने की कह रही बात :
घायल जाकिर के पिता ताहिर का आरोप है कि बेटे का अस्पताल में एडमिट करने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। जठलाना थाना से एक पुलिसकर्मी अस्पताल में पहुंचाया। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने उन्हें मामले में एक्सीडेंट होने के ब्यान लिखवाने की बात कही। साथ ही कहा कि एक्सीडेंट का केस दर्ज होने पर उन्हें कुछ क्लेम रूप में आर्थिक मदद मिल जाएगी। ताहिर का आरोप है कि पुलिस उन पर दबाव बना रही है, लेकिन जो घटना हुई, वैसे ही बयान देंगे।
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल से सूचना मिलने पर वे घायल के बयान लेने के लिए गए थे। हालात देखने पर छात्र की टांग में फ्रैक्चर एक्सीडेंट में बाइक चढ़ने से लग रहा है। परिजन कुछ लोगों पर आरोप लगा रहे है। जिसके चलते पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सतपाल, एसएचओ, थाना जठलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें