फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति पर पाटली व लाठियों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति पर पाटली व लाठियों से हमला
विज्ञापन

-हमला करने के आरोप में परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
यमुनानगर। गांव ममदुबांस कलेसर में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर पाटली व लाठियों से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद एक ही परिवार के ही आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव ममदुबांस निवासी अली हसन ने खिजराबाद पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही आलमदीन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। 24 जुलाई को रात आठ बजे वह गांव में ही गली से गुजर रहा था। इस दौरान आलमदीन पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ बहस करने लगा। बहस बढने पर आरोपी ने अपने लड़कों सुलेमान, जुलफकार, साजिद, आरिफ, वाहिद, खुर्शीद व आरीश के साथ मिलकर उस पर पाटली व लाठियों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें