फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में रेसलिंग अकेडमी खोलेंगे ग्रेट खली, बोले नशे से दूर रहे युवा पीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ हरियाणा में मुहिम चलाएंगे द ग्रेट खली
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में रेसलिंग एकेडमी खोलकर, डब्ल्यूडब्ल्यूई स्तर के खिलाड़ी तैयार करेंगे
- बोले-पंजाब के बाद हरियाणा है नशे की चपेट में, नशे की बजाय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें युवा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में धूम मचा चुके द ग्रेट खली ने कहा कि पंजाब के नशे का जहर हरियाणा तक पहुंच गया है। वे पंजाब की तरह हरियाणा में भी नशे के खिलाफ विशेष मुहिम चलाएंगे। वे युवाओं को नशा छोड़ फिटनेस अपनाने की सलाह देंगे। इसके लिए शहर-शहर जाकर युवाओं से नशा छोड़ सेहतमंद जिंदगी अपनाने का आग्रह करेंगे और उन्हें अपनी फिटनेस मुहिम से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संभालने की जरूरत है कि वो किसी के बहकावे में न आएं और नशों से दूर रहें। क्योंकि नशे से न सिर्फ एक व्यक्ति बल्कि उसका पूरा परिवार खत्म हो जाता है। द ग्रेट खली रविवार को यमुनानगर में राहगीरी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
कुरुक्षेत्र में खोलेंगे अकेडमी : इसके साथ ही ग्रेट खली हरियाणा के पहलवानों को डब्ल्यूडब्ल्यूई लेवल की तैयारी कराएंगे। इसके लिए उन्होंने कुरुक्षेत्र में एकेडमी खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जहां कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानि सीडब्ल्यूई शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद देश में ऐसा ढांचा खड़ा करने का है, जिससे यहां का टैलेंट यहीं मंच हासिल कर सके और वे इसी दिशा में काम कर रहे हैं। खली का इरादा इन्हीं के सहारे अपनी लीग को डब्ल्यूडब्ल्यूई के बराबर खड़ा करना और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का है। खली ने बताया कि वे देश के युवाओं को अपनी तरह रिंग में चमकता देखना चाहते हैं। नशे के खिलाफ प्रदेश के शहरों में अपनी रेसलिंग लीग के शो भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा छोड़ स्पोर्ट्स में आगे आएं युवा : उन्होंने हरियाणा के युवाओं की तारीफ की और बताया कि वैसे तो में पंजाब में रहता हूं, लेकिन हरियाणा से मेरा बड़ा पुराना नाता है। हरियाणा के युवा स्पोर्ट्स के प्रति डेडिकेटेड है। इनमें जोश है, मेरी एकेडमी में भी हरियाणा के युवा हैं। उनमें जोश है वो दिल से काम करते हैं।
फोटो नंबर 5, 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें