फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों के टकराने से घायल हुए व्यक्ति का, पीजीआई चंडीगढ में निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों के टकराने से घायल हुए व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

रादौर। गांव बरहेडी में दो बाइकों के आपस में टकराने से गंभीर रूप से घायल हुए गांव बरहेड़ी निवासी मंगतराम कांबोज का वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव बरहेड़ी निवासी सतपाल कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मंगतराम अपने गांव से खेतों की ओर बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण उसका भाई मंगतराम कांबोज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान मंगतराम की पीजीआई में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें