फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेने अस्पताल गई महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाई लेने अस्पताल गई महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन

आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। मारवा कलां गांव से दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल गई महिला से गांव के ही युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी सिविल अस्पताल में दवाई लेने गई थी। उसी के गांव का रहने वाला युवक मंगु उसका पीछा करते हुए अस्पताल पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की। आसपास लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। वह मामले की शिकायत लेकर थाना बिलासपुर में आई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी मंगु के खिलाफ केस दर्जकर मामले को जांच के लिए महिला थाना भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें