खेत से बाइक चोरी
रादौर। गांव ठसका से बाइक चोर एक ग्रामीण की बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने प्रभावित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। गांव ठसका निवासी साहब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक से खेतों में गया था। इसी दौरान खेतों से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक चुरा ली। उसने अपनी बाइक को खोजने की बहुत कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।