दुकान से ताला तोड, चुराए इंवर्टर व बैटरे
रादौर।
शहर के रादौरी रोड पर स्थित एक दुकान के ताले तोडकर चोर हजारों रुपये के इंवर्टर व बैटरे चुरा ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। गांव सिलीकलां निवासी आदित्य कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिटी अस्पताल के पास उसके मामा रमेश कुमार निवासी रादौरी विपुल इलैक्ट्रोनिक्स के नाम से दुकान चलाते है। उसके मामा चार दिन के लिए वैष्णों देवी गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोडकर दुकान से नौ बैटरे, दो इंवर्टर व एक स्करैप बैटरी चुरा ली। सुबह जब वह दुकान पर गए तो दुकान से हजारों रुपये के इंवर्टर, बैटरे गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।