फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड व हथियारों से तीन युवकों ने रंजिश में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में रॉड व हथियारों से तीन युवकों ने युवक को पीटा
विज्ञापन

तीन युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
यमुनानगर। जगाधरी में तीन युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जगाधरी निवासी दीपक मंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांधी मार्ग निवासी विपुल शर्मा के साथ कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। वह रात साढ़े नौ बजे बाजार में किसी काम से गया था। रास्ते में उसकी विपुल शर्मा के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी विपुल शर्मा ने अपने साथी केतन बादल और संजीव कुमार के साथ मिलकर लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें