फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से युवती समेत तीन लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से युवती समेत तीन लापता
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से युवती समेत तीन लोग लापता हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी।
लेबर कालोनी जगाधरी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लडक़ी 17 जून को किसी काम से बाहर गई थी। मगर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी लड़की का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, गंगा नगर कालोनी निवासी शांति देवी ने बताया कि उसका लडक़ा 19 वर्षीय अमन 19 जून को कालोनी में ही किसी काम से गया था मगर उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसके लड़के का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव जामपुर मंडेबर निवासी जवेदा ने बताया कि उसका पति बलवान सिंह घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें