फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर तीन लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला से मारपीट
विज्ञापन

रादौर। गांव भोगपुर की एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने व महिला को जान से मारने की कोशिश करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रभावित महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष की एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गांव भोगपुर निवासी रूपेंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके माता पिता ने उसकी शादी 18 जनवरी, 2017 को अभिषेक वर्मा के साथ की थी। शादी में उसके माता पिता ने अपनी हैसियत से बढ़ कर दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद उसके पति अभिषेक, ससुर पवन कुमार व सास मधु वर्मा ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने प्रभावित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें