फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेसर जंगल से चोरी से काटे खैर के पेड़, अधिकारियों को देखकर मौके पर छोड़ भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेसर जंगल से चोरी से काटे खैर के पेड़, अधिकारियों को देखकर मौके पर छोड़ भागे तस्कर
विज्ञापन

पुलिस ने एक तस्कर को नामजद करते हुए तीन अन्य पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/खिजराबाद। कलेसर जंगल से तस्करों ने खैर के पेड़ चोरी से काट लिए। आरोपी उन्हें छिपाने की फिराक में थे कि वन विभाग की टीम पहुंच गई। जैसे ही अधिकारी मौके पर पहुंचे तो तस्कर काटे हुए खैर के 16 पीस छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने वन विभाग के गार्ड की शिकायत पर एक तस्कर को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कलेसर बीट के वन गार्ड धीरज कुमार ने खिजराबाद पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसे सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कलेसर जंगल से खैर के पेड़ काटकर चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही उसने अन्य वन कर्मचारियों के साथ जंगल में जाकर जांच की। जब वे जंगल में पहुंचे तो चार लोग खैर के पेड़ काटकर उन्हें लेकर चलने की फिराक में थे। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पेड़ों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। जंगल से खैर के कटे हुए 16 पीस बरामद हुए। पुलिस ने काटी गई खैर की लकड़ी बरामद कर ली गई है। जांच के दौरान आरोपी खैर तस्करों की पहचान गांव फैजपुर निवासी इरशाद व तीन अन्य रूप में हुई। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी इरशाद को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई महरूफ का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें